मोतिहारी में थाना के पास पुजारी की हत्या!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट!

अपराध से जुडी एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है । जहाँ बेख़ौफ़ अपराधियो ने दिन दहाड़े थाना से महज 100 मिटर कि दुरी पर हत्या जैसे वारदात को अंजाम दिया है ।
घटना जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना छेत्र की है जहाँ थाना से महज 100 मीटर की दुरी पर सामाजिक कार्यकर्ता व् मंदिर के महंत सुरेश मस्तान को मंदिर में ही पहुच अपराधियो ने खोपड़ी में गोली मार मौत के घाट उतार दिया । घटना तब घटित हुई जब सुरेश मस्तान बाजार स्थित हनुमान मंदिर में आराम कर रहे थे तभी तीन हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुचे और उन्हें गोली मार मौत के घाट उतार दिया ।
घटना के बाद पूरे इलाके के लोग की भीड़ मंदिर पर पहुच गई लोग आक्रोशित भी हुए । पर इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया ।
बताया जाता हैं कि जिस मंदिर में सुरेश मस्तान की हत्या हुई है उस हनुमान मंदिर को उन्होंने खुद बनवाया था । और उसी में वे आराम कर रहे थे तभी अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है । मंदिर बिच बाजार स्टेशन के बगल में स्थापित ऐसे में अपराधो के हौसले इतने बुलंद है कि बिच बाजार में पहुच घटना को अंजाम दिया है ।
वही इस मामले में मुख्यालय डीएसपी का कहना है कि बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले कि जाँच कर अपराधियो पर कार्यवाई की जाएगी ।

बाइट– मुख्यालय डीएसपी मोतिहारी

बाइट–सहयोगी पुजारी

Join us on:

Leave a Comment