मोकामा- ईलाज के आभाव में ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर की मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत!

मोकामा थाना में ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की मौत हो गई है. बताया जाता है की छाती में दर्द की शिकायत पर पुलिसकार्मियों ने उन्हें तत्काल नज़रेथ अस्पताल पहुँचाया, जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मोकामा थाने के सब इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की इस तरह मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
वहीं पुलिस ने नाजरथ अस्पताल पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, हालाँकि किसी ने मिडिया से कोई बात नहीं की. डॉक्टरों की माने तो उनकी मौत हर्ट अटैक से हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात रंजन को आज सुबह 7 बजे उल्टी हुई थी और फिर उनकी तबियत और बिगड़ने लगी।
मोकामा में बंद ट्रामा सेंटर के कारण उन्हें तत्काल नजदीकी नाजरथ अस्पताल ले जाया गया जहाँ करीब दो घंटे तक कोई विशेषज्ञ चिकित्सक उन्हें देखने नहीं आया और आरोप है की अस्पताल की लापरवाही से उनकी जान चली गई।
सहकर्मियों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उनकी सांस चल रही थी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पर सीधा-सीधा लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरतलब है की मोकामा में ट्रामा सेंटर का कागजी उद्घाटन काफी पहले ही हो चूका है, और ले देकर ईलाज के लिये नाज़रेथ ही है जिसकी दशा दयनीय है.

इधर घटना की खबर सुनते ही बाढ़ एएसपी अरविन्द प्रताप सिंह,बाढ़ थानाध्यक्ष राजनांदन,मोकामा थानाध्यक्ष संजीत कुमार, समेत कई आला अधिकारी मोकामा पहुँच गये.
सब इंस्पेक्टर प्रभात रंजन रोहतास के रहने वाले थे, उनके दो पुत्र और एक पुत्री है।

Join us on:

Leave a Comment