रिपोर्ट – चंद्रशेखर!
जमीन विवाद में रिश्वत का आरोप, बांका जिला के चांदन सीओ को SVU ने दबोचा रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने की सूचना, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
बांका जिला के चंदन अंचलाधिकारी को जमीन पर कब्जा दिलाने के मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बुधवार को चांदन के अंचलाधिकारी रविकांत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।SVU की कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले में काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की।खबर लिखे जाने तक SVU की कार्रवाई जारी थी। मामले में टीम द्वारा पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही थी। विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार था।
बाइट…. निगरानी डीएसपी अरुण कुमार अकेला




