संदिग्ध अवस्था में पॉलिटेक्निक के छात्र का शव बरामद!

SHARE:

आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से खलबली मच गई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध की है जहां पर 26 वर्षीय युवक आकाश कुमार का संदेहास्पद स्थिति में लाश मिला है ।परिजनों को घटना की जैसे ही सूचना मिले तो इसकी सूचना नगर थाना को दी गई, जिसके बाद में नगर थाना ने युवक की लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना कल देर रात की है ।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आकाश कुमार 10 दिन पहले मुंगेर से लौटा था और वह मुंगेर में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था। कल देर रात आकाश अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर से निकला था और कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो आकाश का लाश मझौआ बांध के पास पाया गया ।घटना की जानकारी परिजनों ने नगर थाना को दी इसके बाद नगर थाना छानबीन में जुट गई है ।हालांकि परिजनों का कहना है कि दोस्तों के साथ जाने के बाद कहीं ना कहीं यह घटना हत्या का प्रतीत होता है। क्योंकि आकाश के शरीर पर काफी जख्म पाए गए हैं ।हालांकि पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने इस घटना के बारे में अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है।
 बाईट/-परिजन(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment