आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-
राजस्थान में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के इंस्पेक्टर बलभद्र राम की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई है। जिसके बाद उनका शव उनके पैतृक गांव चौरी थाना क्षेत्र के धनछूहा में कल देर रात्रि लाया गया। सव के गांव में आते हैं वहां का माहौल गमगीन हो गया ।धनछूहा निवासी इंस्पेक्टर बलभद्र राम केशव राम के पुत्र बताए गए हैं ।बेलभद्र राम पहले बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर जम्मू कश्मीर में कार्यरत थे। जो ट्रेन का कार्य करते थे। 1 सप्ताह पहले राजस्थान ट्रेनिंग देने के लिए गए हुए थे वही 18 जुलाई की सुबह में इनकी मौत हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई। कल देर रात इनके सव आने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण तिरंगा झंडा लेकर खैरा बाजार पहुंच गए और वहां से बलभद्र सिंह अमर रहे का नारा लगने लगा ।वहीं का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की देखरेख में करवाया गया है।




