प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय पुलिस लाइन में 9 माह के प्रशिक्षण के बाद आज बिहार पुलिस जवान का पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय रेंज के डीआईजी सत्यवीर कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण के बाद पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया जहां भागलपुर के 196 अररिया के 72 कुल 268 जवानों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। डीआईजी सत्यवीर कुमार ने कहा कि आज का दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के लिए सुखद का क्षण होता है। पुलिस विभाग का काम दिन-ब-दिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, पुलिस विभाग साहस समर्पण, बलिदान और त्याग का प्रतीक है। डीआईजी ने कहा कि आप प्रोफेशनल लाइफ में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता और देश की सेवा करते हैं जो रिटायर मेंट तक रखना पड़ता है। समापन समारोह में एसपी योगेंद्र कुमार समेत कई पुलिस विभाग के अधिकारी और डीडीसी मौजूद थे।
बाईट- सत्यवीर कुमार, डीआईजी बेगूसराय रेंज




