रवि शंकर शर्मा!
मोकामा प्रखंड कार्यालय सभागार में मोकामा और घोसवरी प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया और उप मुखिया के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जो अगले तीन दिनों तक चलेगा. इस शिविर में मोकामा के कुल 15 और घोसवरी के कुल 8 पंचायतों के मुखिया और उप मुखिया की उपस्थिति देखी गई. मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष तथा हथिदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा और मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष तथा दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद ने बताया की प्रशिक्षण देने के लिये पटना से जिला पंचायत राज रिसोर्स सेंटर व्याख्याता प्रिया कुमारी एवं दिलीप कुमार, मोकामा बीडीओ मनोज कुमार तथा घोसवरी के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ ) बंटी कुमारी उपस्थित थीं जिन्होंने सभी मुखिया और उप मुखिया को पंचायत में किये जाने वाले कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. ये कार्यक्रम अभी अगले तीन दिन जारी रहेगा ताकी सभी मुखिया और उप मुखिया को अपने कार्यों की पूरी तरह से जानकारी हो जाये. उल्लेखनीय है की मोकामा और घोसवरी प्रखंड में इस बार अधिकांश मुखिया पहली बार निर्वाचित हुये हैँ, ऐसे में कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से समय समय पर इस तरह के आयोजन सरकार की तरफ से किये जाते हैँ.
Byte:- बंटी कुमारी, BPRO, घोसवरी




