नक्सलीयों की कमर टूटी, 1200 IED नष्ट, कई हथियार बरामद!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ को सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त, नक्सल ऑपरेशन के दौरान मिली बड़ी सफलता,नौ दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला भारी मात्रा में बमों का जखीरा, हथियार व अन्य विस्फोटक सामग्री , सुरक्षा बलों ने 1200 से अधिक आईडी बम को किया नष्ट,गया औरंगाबाद सीमा पर स्थित छकरबन्द क्षेत्र में ये अभियान चलाया गया था, सुरक्षा बलों को पहले काफी रेकी करनी पड़ी फिर प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई कारवाई में सुरक्षा बलों को ये सफलता प्राप्त हुई. इतने बड़े पैमाने पर नक्सलीयों को नुकसान पहुँचने से और नक्सल गढ़ ध्वस्त होने से निश्चित तौर पर नक्सलीयों के हौसले पस्त होंगे और गया तथा औरंगाबाद जिले में नक्सली गतिविधि में कमी आयेगी.

Join us on:

Leave a Comment