तीन युवकों की बूढ़ी गंडक में डूबकर मौत, शव बरामद!

SHARE:

सतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

तीन युवक बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए ,,तीनो शव निकलते युवको के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है ,,

बिहार के मुजफ्फरपुर में पानापुर ओपी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नहाने के दौरान तीन युवक बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए हैं जिसके बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.तीनो शव निकलते युवको के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है.मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.मामला जिले के मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र के बहादुरपुर बूढ़ी गंडक नदी की है जहा पर नहाने के क्रम बूढ़ी गंडक नदी में 3 युवक डूब गये है जिसके बाद परिजनों में मातम पसरी हुई है वही घटना के बाद पानापुर ओपी थाना की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम और ग्रामीण गोताखोर की मदद से लापता युवकों की खोज में जुट गई है और कई घण्टो के बाद सभी को निकाल लिया गया है वही बूढ़ी गंडक नदी में डूबने वाले तीनों यूवक की पहचान कांटी नगर परिषद क्षेत्र के किशुनपुर निवासी के रूप में हुई है।वही पूरे मामले की भी जानकारी देते हुए एसडीएम पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नहाने के दौरान तीन बच्चों को बूढ़ी गंडक नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी और जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर के मदद से लापता युवक की खोज लिया गया है और आगे मुआवजा को लेकर के किया जा रहा है अनुशंसा।।

बाइट ज्ञान प्रकाश एसडीएम पूर्वी मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment