पूजा रौशन बनीं प्रखंड उपप्रमुख संघ की पहली महिला जिलाध्यक्ष!

SHARE:

REPORT–Arvind kumar:-

बिहार में पंचायती राज चुनाव के बाद जीते हुए प्रतिनिधि अब अपने में संगठनात्मक चुनाव करने लगे है । इसी को लेकर आज पूर्वी चंपारण जिला उप प्रमुख के संगठन का चुनाव हुआ । जिसमें बतौर अध्यक्ष के रूप में पूजा रौशन को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया , पूजा रौशन कल्याणपुर प्रखंड की उप प्रमुख हैं । और ऐसा पहली बार हुआ है जिसमे उप प्रमुख का अध्यक्ष महिला को बनाया गया है ।

वही संजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।जिलाध्यक्ष के रुप में निर्वाचन के बाद पूजा रौशन ने बताया कि वह जिला के सभी प्रखंडों के उपप्रमुख के हक की आवाज को हमेशा बुलंद करेंगी।इस दौरान कृष्ण कुमार सिंह,अवनीश पांडे,सुगांती देवी और गुड़िया कुमारी यादव को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में मनोनित किया गया।वहीं राजेश यादव,अनिल यादव,संध्या सिंह,चंदा देवी और रिंकी देवी को कार्यकारी उपाध्यक्ष के रुप में मनोनयन हुआ।जबकि सुबोध कुमार जिला उप प्रमुख संघ के प्रवक्ता घोषित किए गए हैं।संघ के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष पूजा रौशन ने सभी उपप्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला को संघ का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेवारी सभी उप प्रमुखों ने दी है।जिस पद की गरिमा बनाये रखने और उपप्रमुख के हक की लड़ाई वह लड़ेगी ।

बाइट– पूजा रौशन — उप प्रमुख उध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment