नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
बरौनी जंक्शन पर लावारिस हालत में 10 पीस बियर बरामद।
बरौनी
बरौनी अंचल निरिक्षक राम प्रबोध यादव एवं एएलटीएफ 3 की संयुक्त कार्रवाई में लावारिस हालत में बियर बरामद किया गया।इस संबंध में अंचल निरिक्षक रामप्रबोध यादव ने बताया कि बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन संख्या 13185 गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान साधारण बोगी डी 2 के लगेज केरियर के उपर से 10 पीस 500 एमएल केन बियर विदेशी शराब बरामद किया है।वहीं रेल मार्ग से अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए रेल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और बरौनी जंक्शन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।




