देश में आतंकवाद का माहौल बीजेपी की वजह से – पप्पू यादव!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पप्पू यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज देश में जो आतंकवाद का माहौल है सिर्फ बीजेपी की वजह से है। उदयपुर कांड हो या फिर अमरनाथ यात्रा में गिरफ्तार आतंकी सभी का कनेक्शन कही न कही बीजेपी से है। देश में महंगाई,बेरोजगारी,और आतंकवाद की एक मात्र वजह है मोदी सरकार।
ये सरकार जूमलेबाजो की सरकार है,ये सिर्फ राज्यों में विधायक खरीद बिक्री कर सरकार बनाने के लिए है।इसे देश की जनता से कोई मतलब नहीं।
मोदी जी जब 2014 में बिहार आए थे तो बिहार वासियों से कई वादे कर के गए,जिसमे सबसे प्रमुख मोतिहारी का बंद चीनी मिल को चालू करने का था,परंतु मोतिहारी मिल चालू तो नहीं हुआ पर मिल की जमीन जरूर बेच दिए गए।वही जब पिछले दिनों दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए तो बिहार के मुख्यमंत्री ने उनके जुमलेबाजी को भी उनकी उपलब्धि बताते हुए उनके तारीफो के पुल बांधे।

पप्पू यादव ने फुलवरिसरीफ से गिरफ्तार हुए आतंकवादियो के बारे में कहां की पटना एसएसपी बहुत बढ़िया कार्य कर रहे हैं,वो जल्द ही इसमें संलिप्त लोगो को गिरफ्तार कर लेंगे।
वही एसएसपी द्वारा पीएफआई की तुलना आरएसएस से करने पर पप्पू यादव ने कहा कि एसएसपी ने वही बात कही जो फुलवारी से गिरफ्तार संदिग्धों ने पुलिस से कहा।एसएसपी ने सिर्फ इतना कहा कि जिस तरह से आरएसएस एक सखा है और लोगो को लाठी चलाने की ट्रेनिंग देता है वैसे ही पीएफआई लोगो को शारीरिक प्रशिक्षण देता है।

पप्पू यादव

Join us on:

Leave a Comment