RSS की तुलना PFI से करने पर पटना SSP का पुतला दहन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना सिटी। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पीएफआई की तुलना आरएसएस से करने के विरोध में शुक्रवार को शहीद भगत सिंह चौक से विरोध मार्च निकलकर चौक थाना पर एसएसपी का पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संजीव यादव ने कहा कि जिस तरह से एसएसपी ने पीएफआई की तुलना आरएसएस से की है, वह निंदनीय व चिंतनीय है। देश मे जब जब संकट आया है, आरएसएस परोपकार करने का कार्य किया है। वैसी संस्था के खिलाफ एसएसपी ने तुलनात्मक बयान देकर अनर्थ किया है। हम सभी सामाजिक कार्यकर्ता एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों से मांग करते हैं कि वह गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास खड़े होकर सार्वजनिक तौर पर माफ़ी माफी मांगे या तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Join us on:

Leave a Comment