प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय बरौनी रिफ़ाइनरी ने स्वच्छता पखवाड़ा के मौके पर आयोजित किया स्वच्छता कॉर्पोरेट वेबिनार
बेगूसराय बिहार
बेगुसराय में स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में इंडियनऑयल लगातार काम कर रहे हे और सफल बनाने के लिए पद्म भूषण डॉ बिंदेश्वर पाठक
देशभर में अभियान चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, इंडियनऑयल की बरौनी रिफ़ाइनरी में कई कार्यक्रमों का आयोजन और जागरूकता कर रही है। इसी कड़ी में आज बरौनी रिफ़ाइनरी ने सुलभ इंटरनेशनल के साथ मिल कर आयोजित किया एक ऑनलाइन कॉर्पोरेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जिसका विषय “सुलभ – भारत में एक स्वच्छता आंदोलन। ग्रामीण भारत के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों की भूमिका”। पद्म भूषण डॉ बिंदेश्वर पाठक ने स्वच्छता अभियान पर सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेते हुए भारत को स्वच्छ बनाने के सपने को साकार करने में सुलभ इंटरनेशनल की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा, “एक इंसान अगर समाज में कोई बदलाव लाना चाहता है, ईमानदारी से उसके प्रति अडिग रहता है और पूरी मेहनत और प्रेरणा से उस बदलाव को लाने का प्रयास करता है, तो समाज को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होने सुलभ द्वारा विकसित इकोलोजिकल शौचालय के तकनीक पर भी प्रकाश डाला जिसने देश भर में शौचालय को नया आयाम दिया है। इस अवसर पर उन्होने इंडियन ऑयल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व और कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे पहलों की सराहना की और कहा कि, “बरौनी रिफ़ाइनरी स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सार्थक कार्य कर रही है, ग्रामीणों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहतरीन पहल है। युवाओं को भी उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। इससे पूर्व मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी सत्य प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि, “बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित बरौनी रिफाइनरी यहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार के लिए व्यापक रूप से कार्य कर रही है। इसमें स्वास्थ्य शिविर, सफाई अभियान, स्वच्छता किट प्रदान करना, गांवों में आरओ के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शामिल है। हमने कोविड 19 महामारी के दौरान स्थानीय समुदायों का सहयोग भी किया। हमने स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत कई शौचालयों का निर्माण भी किया।“ कार्यक्रम में 750 से अधिक संख्या में इंडियन ऑयल के कर्मचारी, परिवार के सदस्य, एचयूआरएल, एनटीपीसी और अन्य कंपनियों के कर्मचारी, स्मार्ट क्लास के माध्यम से बीआर डीएवी और केन्द्रीय विद्यालय के बच्चे और शिक्षक इत्यादि शामिल हुए। बरौनी रिफ़ाइनरी ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बथौली, रचियाही, मोसादपुर पंचायत और सिमरिया ग्राम में भी किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए, 4000 साबुन, 4000 मास्क, 400 स्वच्छता किट, 20 नीले और 20 हरे कूड़ेदान वितरित किए गए तथा बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए 25 किलोग्राम के 40 ब्लीचिंग पाउडर के बैग वितरित किए गए। इस अवसर ग्रामीण वासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए 400 आम के पेड़ प्रदान किए गए।13 जुलाई 2022 को राजकीय पॉलिटेक्निक बरौनी बेगूसराय में बरौनी रिफायनरी के सौजन्य से स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत वाद-विवाद और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बरौनी रिफ़ाइनरी के सीजीएम(एचआर) तरुण कुमार विसई ने छात्रों को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पुरस्कार वितरण के बाद स्वच्छता व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर अभिषेक कुंदन,सहायक प्राध्यापक हिन्दी,जी डी कॉलेज और मो० जिकरुला सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र, जीडी कॉलेज ने अपनी बात रखी। अभिषेक ने स्वच्छता को परंपरा से जोर कर उसकी विसंगतियों को उजागर किया। वहीं जिकरुला ने स्वच्छता और प्रदूषण के आर्थिक पक्ष पर सवाल उठाए की कैसे प्लास्टिक का इस्तेमाल सस्ता तो है लेकिन वह वातावरण को कितना नुकसान कर रहा है। व्याख्यान के बाद पी के राव ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी,विज्ञान एवं परवैधिकी विभाग बिहार सरकार ने छात्रों को प्लेसमेंट के लिए कैसे तैयार हों, इंडस्ट्री छात्रों से क्या उम्मीद करती है, छात्रों में कहाँ कमी रह जाती है। इन बातों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं कोलकाता से आए के चंद्रमौली ने कल से कैंपस में होने वाले जॉब मेला के बारे में सबको सूचित किया। साथ ही उन्होंने बाहर से पहले अपने भीतर को स्वच्छ रखने की बात की, जो सभी को अच्छी लगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्राचार्य दिवाकर प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आशुतोष कुमार, प्रगति प्रिया ,माधव कुमार, प्रतीक रंजन सूजल कुमार को वाद-विवाद तो सुहानी कुमारी, प्रगति प्रिया ,मुस्कान प्रिया, रोहन ठाकुर, मृत्युंजय कुमार को पोस्टर बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बरौनी रिफ़ाइनरी द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक को सैनीटरी पैड वेंडिंग मशीन, साबुन, मास्क, स्वच्छता किट, कूड़ेदान एवं ब्लीचिंग पाउडर प्रदान किए गए।




