हथियार के बल पर लाखो के जेवरात व नगद लूट कर फरार हुआ लुटेरा।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

स्थानीय लोगों,गढ़हरा थाना पुलिस पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप।

बरौनी

बेगूसराय जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से पूरे जिले वासियों और व्यवसायियों में दहशत का महौल है।हत्या,लूट,चोरी,अपहरण,छिनतई जैसी कोई न कोई घटना हर रोज हो रही है।और स्थानीय पुलिस मुक दर्शक बन सिर्फ विदेशी शराब बरामद करने को अपनी सफलता मान रही है।बताते चलें कि बेगूसराय जिला अंर्तगत सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र में बुधवार की देर रात नप बीहट क्षेत्र के वार्ड एक कोल बोर्ड रोड मुख्स्थिय सड़क से सटे पेट्रोल पंप के पीछे वसंत कुमार के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर बेखौफ शातिर लुटेरों ने पांच भरी सोना,चार हजार नगद रूपये एवं अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गये।इस संबंध में पीड़ित वसंत कुमार ने बताया कि घर में बूढ़ी मां,पति पत्नी और पुत्र सभी अलग अलग कमरे में सोये हुए थे।चोर ने मेरा और बेटे के रूम को बाहर से लगा दिया।जैसे ही पत्नी के रूम में घुसा उसकी निंद खुल गई और वह विरोध करना चाह रही थी कि चोर ने हथियार का भय दिखाया और पत्नी के साथ मारपीट कर कपड़े से मुंह को ढ़क दिया एवं उसी रूम में रखे स्टील आलमीरा का ताला तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात और घरेलू खर्च के लिए रखे चार हजार रूपया के साथ अन्य उपयोगी सामग्री अपने साथ लेकर चलता बना।अहले सुबह 3 बजे पत्नी ने घटना उपरांत दरवाजा खोला और सारी घटनाओं के बारे में बताया।चोर के हाथ में एक झोला और हथियार था। चेहरा ढंका हुआ था। घटना को अंजाम देने वक्त चोर ने महिला को कहा चिनहली हमरा तोड़ा रोज देखय छियो….। इस संबंध में पीड़ित वसंत कुमार ने गढ़हरा थाना को चोरी की घटना के बारे में मोबाइल एवं आवेदन के माध्यम से सूचना दी है।वहींजानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को वार्ड एक में ही रामसेवक सिंह उर्फ मामू के घर से भी चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था जिसमें भी सोने के आभूषण और लगभग पांच हजार नगद की चोरी हुई थी।इस घटना में चोर ने नाइटी पहन रखी थी।जिसकी शिकायत पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से गढ़हरा थाना को दी थी।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।वहीं गढ़हरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गढ़हरा थाना की गश्ती नाम मात्र होती है।गढ़हरा थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment