पीएम मोदी के सामने तेजस्वी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

साथ ही बिहार में स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी खोलने का किया आग्रह

पटना : बिहार विधानसभा में शताब्दी स्मृति स्तंभ के उद्गाटन समारोह में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम पटना पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान तेजस्वी ने पीएम मोदी के सामने बिहार के लिए दो मांगें रख दीं। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए और राज्य में स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी खोला जाए।
पीएम मोदी झारखंड के देवघर से मंगलवार शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधा बिहार विधानसभा भवन आया। यहां उन्होंने शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्पीकर विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने पीएम और सीएम के साथ मंच भी साझा किया।
वैचारिक प्रतिस्पर्धा सियासी प्रतिस्पर्धा में नहीं बदले
अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है इसलिए इसका संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। हम अलग-अलग दल से हैं लेकिन हमारी वैचारिक प्रतिस्पर्धा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में नहीं बदलनी चाहिए। सभी की भागीदारी से ही लोकतंत्र समावेशी हो पाएगा।

Join us on:

Leave a Comment