रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
बोले-इस महापाप की कीमत रोकने वाले को चुकानी होगी
नई दिल्ली : राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तबियत नाजुक होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। रविवार को लालू प्रसाद क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से कमरे में शिफ्ट हो गए हैं। लालू यादव की सेहत में सुधार की खबर के बीच उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने दिल्ली एम्स पर लालू यादव को श्रीमद्भगवत गीता पाठ करने और सुनने से रोकने का आरोप लगाया है।
तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करके आरोप लगाया है कि पिताजी को अस्पताल में श्रीमदभगवत गीता का पाठ करने और सुनने से रोक दिया गया, जबकि पिताजी को गीता पाठ पढ़ना एवं सुनना काफी पसंद है……गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी।
हालांकि इस पर खबर लिखे जाने तक एम्स की ओर से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।




