प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में 10 जुलाई से अपहृत जीएनएम के छात्र विकास कुमार को दरभंगा से बरामद कर लिया गया है हालांकि बदमाशों के द्वारा बेरहमी से पिटाई से घायल विकास कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।बदमाशों ने अपहरण के बाद 10 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहा था बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है कि अपहृत विकास को सर में पिस्टल सटाकर बेरहमी से पिटाई करते हुए वीडियो परिजन को भेजा और फिरौती की मांग कर रहा है इस दौरान विकास की पिटाई करते हुए उसके सर पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो भेज कर फिरौती की लगातार मांग की जा रही थी। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा अख्तियारपुर टोला के विकास कुमार को लाखों ओपी क्षेत्र के रमजानपुर से बुलाकर अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं के द्वारा लगातार परिजनों से फोन कर, व्हाट्सएप पर वीडियो भेज कर जान मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की जा रही थी परिजनों ने इसकी शिकायत लाखों थाना पुलिस में करते हुए फिरौती में मांगे गए 10 लाख रुपया लेकर अपहरणकर्ताओं के बताएं जगहों पर पटना से लेकर दरभंगा तक पहुंचती रही। इस दौरान पुलिस लगातार अपहरण कर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस दबिश में बदमाशों ने दरभंगा में विकास को हथौड़ी थाना के पास छोड़कर फरार हो गया। विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसका इलाज चल रहा है । अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।




