रवि शंकर शर्मा :-
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है, इसे लेकर जगह जगह शांति समिति की बैठक आयोजित कर पर्व को शांति पूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है.
इसके साथ ही त्यौहार को लेकर किस तरह प्रशासन और नागरिकों के बीच तालमेल रखा जाय इसे लेकर योजना बनाई जा रही है.
इसी कड़ी में हथिदह थाना में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बीडीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह,थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन,मुखिया संघ के अध्यक्ष और हथिदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष और दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, औटा के मुखिया पति सुबोध कुमार समेत थानाक्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बकरीद को शांति एवं भाईचारे से मानाने को लेकर वृहत चर्चा की!
Byte मनोज कुमार, BDO, मोकामा




