अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा रोटरी क्लब ने आज जिला प्रशासन को 5 ट्रैफिक बैरिकेड सौंपा है। इस दौरान डीटीओ प्रियंका सिन्हा एवं एसडीओ उमेश कुमार भारती मौजूद रहे।
एसडीओ ने कहा कि शहर में लगने वाले जाम को नियंत्रित करने का काम जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब का सहयोग मिला है। प्राप्त बैरिकेड को चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा। प्रशासन ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने का हर संभव प्रयास कर रही है। आम लोगों का सहयोग भी अपेक्षित है। इस दौरान रोटरी क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।




