भोजपुर-दुकान बंद कर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

: भोजपुर जिले के तरारी प्रखण्ड के कुरमुरी तरारी नहर पथ पर देव से सोना चाँदी का दुकान बंद कर अपने एसपेलेन्डर बाइक से घर लौट रहे, कुरमुरी गांव निवासी भोला साह (पिता- शिव दयाल साह) को चंदा फाल के समीप अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली भोला साह की गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

गोली लगने के बाद किसी तरह जान बचाकर वह फतेहपुर बाजार तक पहुंचे, जहां सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान गश्ती से लौट रही 112 की टीम की नजर सड़क पर पड़े जख्मी भोला साह पर पड़ी। पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली मारने वाले अज्ञात लोगों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join us on: