बाइक सवार वृक्ष से टकराया एक की मौत, दो जख्मी देवघर रेफर !

SHARE:

अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :

बांका। बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के सतलेटवा मोड़ के समीप सोमवार को बाइक पर सवार तीन युवक एक पेड़ से जा टकराए। इस घटना में चालक मिथुन तुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है की  बाइक सवार तीनों बाल कटवाने के लिए कटोरिया गए थे। बाल कटवाने के बाद तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तीनों युवक युवक सुईया ओपी के डुमरडीहा के रहने वाले है। घर लौटने के दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से बचने के क्रम में एक पेड़ से जा टकराए। पेड़ से टकराने के साथ ही मिथुन तुरी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी वहीं सुनील राय और विनोद राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर इस घटना की खबर मिलते ही सुईया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल कटोरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को इलाज हेतु देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है।

Join us on:

Leave a Comment