मनोज कुमार :-
गया: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की एक सभा शहर के निजी होटल में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि अधिकार मंच बिहार के अध्यक्ष डॉ.शीतल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि के 73 वें एवं 74 वें संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज को पूर्ण रूपेण स्वायत एवं स्थानीय सरकार का दर्जा दिया जाए। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद की गरिमा अनुरूप अधिकार मिले। सरपंच को न्यायालय को पूर्ण रूप से घोषित जाए। प्रखंड सरकार पंचायत को पंचायत सरकार का दर्जा मिले। त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधि अधिकार मंच का गठन किया गया है। इस मंच को प्रदेश के प्रत्येक जिला में किया जाएगा। इसकी शुरुआत मोक्ष और ज्ञान की भूमि से की गई है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि प्रतिनिधियों के अधिकार के लिए पूर्व से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद, निर्मल यादव, गुड्डू पासवान, गुड्डू यादव, सत्येंद्र प्रजापति, पिंकी कुमारी, छोटू दास, सुरेंद्र मांझी, पार्वती देवी, मृदुला सिंह, भोला चौधरी, लड्न खान, नवल शर्मा, मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन यादव, उमेश पासवान, प्रेम कुमार, मनीष यादव एवं संचालनकर्ता सुरेश प्रसाद यादव ने की। सभी एकजुट होकर अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
बाईट शीतल प्रसाद यादव जिलापरिषद उपाध्यक्ष
बाईट नैना कुमारी जिला परिषद अध्यक्ष




