विश्व पर्यावरण दिवस – पंचायत के हर घर के आगे एक पेड़ लगाने का लक्ष्य

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंचायत के हर घर के सामने एक वृक्ष पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत बेगूसराय सदर प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चांदपुरा पंचायत में वृक्षारोपण की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने की‌। इस दौरान पंचायत परिसर में पौधारोपण बीडीओ के द्वारा किया गया। बीडीओ ने कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण से ही जीवन की रक्षा की जा सकती है ।सरकार का भी थीम है जल जीवन हरियाली। इसी के तहत इस पंचायत में एक हजार एक पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है पंचायत के हर घर के सामने एक एक पौधा लगाने की अपील की गई है क्योंकि जब तक पौधा नहीं लगेगा तो पर्यावरण स्वच्छ नहीं होगा इसलिए पौधा के साथ-साथ जल संरक्षण की भी लोगों से अपील की गई है। सरकार भी जल जीवन हरियाली योजना पर जोर दे रही है इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि सरकार के इस टीम को लेकर आगे बढ़े और ताकि जीवन की रक्षा हो सके।
बाईट- सुदामा प्रसाद, बीडीओ बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment