मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि लोहिया नगर निवासी अंडा विक्रेता जोगिंदर महतो रोज की तरह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। मॉर्निंग वॉक के दौरान शहर के ट्रैफिक चौक के निकट अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।
बाईट- मृतक का पुत्र

Join us on:

Leave a Comment