प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना ने गरीबों की जिंदगी में भर दी खुशियां

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति un परिवारों के जीवन में खुशियां ला रही जो समाज के अंतिम पायदान पर है।बीमा कंपनियों की किस्त समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो के लिए बीमा पॉलिसी दिवा स्वप्न की तरह है ऐसे लोगो के लिए दुर्घटना की स्थिति में परिवार के लिए जीवन बोझ बन जाता है उससे मुक्ति दिलाता है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना।नवादा जिला के पक्रीवाराबा प्रखंड के जमहरिया गांव के बिनोद ठाकुर जिनकी पत्नी जीविका से जुड़ी और जीविका के माध्यम से 180 रुपया की पहली किस्त जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का पॉलिसी लिया बाकी किस्त जीविका के द्वारा नियमानुसार जमा किया गया।भगवान की मर्जी कुछ और थी उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।बिनोद जी के सामने एक बच्ची की शादी और एक बच्चे का पालन पोषण की समस्या आ गई।जीविका कर्मियों के सहयोग से उसे पॉलिसी के नियमानुसार 2 लाख की राशि मिली उनके परेशानी ही दूर हो गई।मिले लाभ से उसने एक दुकान घर में खोला और अपनी बच्ची की शादी भी कर दिया।बाकी बचे पैसे से 5 बकड़ी भी खरीदकर अच्छी आमदनी कर रहा है। पिंकू देवी जिनकी बड़ी गोतनी जीविका से जुड़ी थी उसने भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का पॉलिसी ली।ak किश्त दी और उसकी मौत हो गई।अपने पीछे दो बच्ची को छोड़कर गई।उसका पति गुजरात में काम करता है।उसने दूसरी शादी कर ली।बीमा का लाभ गोतनी की बड़ी पुत्री के नाम मिला। उस राशि के आधे भाग से बड़ी बच्ची का शादी किया बाकी बचे राशि से छोटी बच्ची की शादी के लिए जमा कर दिए है।बिनोद और पिंकू देवी का मानना है की प्रधानमंत्री की यह योजना हम गरीबों के लिए वरदान है.जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक उत्तम कुमार कहते है की गरीब परिवारों के लिए यह योजना काफी लाभकारी है।जीविका कर्मी लगातार दीदी लोगो को प्रेरित कर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जिसका सकारात्मक परिणाम मिला दीदी लोग सजग हो गई और पॉलिसी ले ली।उन्होंने बताया की पूरे प्रखंड में 17 दीदी घटना की शिकार हुई है जिसमे 16 को पॉलिसी का 2 लाख की राशि दिला दिया गया जिससे लोग काफी खुश होकर अपनी जिंदगी बिता रहे है।
बाइट उत्तम कुमार।प्रखंड परियोजना प्रवंधक।

Join us on:

Leave a Comment