नीरज कुमार की रिपोर्ट
शराब की नशे में हंगामा करता व्यक्ति अंग्रेजी शराब व कार के साथ गिरफ्तार।
बरौनी
जीआरपी बरौनी थानाध्यक्ष इमरान आलम के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाई में एक व्यक्ति को शराब की नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में जीआरपी बरौनी थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे सुचना मिली की बरौनी जंक्शन के दक्षिण रेल परिसर में स्थित जगजीवन रेलवे मार्केट रेलवे टीकट काउंटर के पास शराब की नशे में धुत्त एक व्यक्ति अपनी नीजी कार खड़ी कर रेल यात्रियों व बाजार आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था।जब डियुटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार हांसदा द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो शराब की नशे में धुत व्यक्ति ने पुलिस पदाधिकारी के साथ भी उलझ गया।जिसके बाद उस व्यक्ति को पकड़कर उसके कार की तालाशी ली गई तो कार से पीठु बैग में रखे चार विदेशी शराब की बोतल एवं गाड़ी पर रखे एक विदेशी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद जीआरपी बरौनी पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की चिकित्सा जांच कराने के बाद बेगूसराय जेल भेज दिया।वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एफसीआई थाना नप बीहट वार्ड नंबर 17 सुंदरवन 55 वर्षीय राजीव कुमार सिंह के रूप में की गई।




