प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में कुएं में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर बहियार की है । मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही दहिया निवासी सुरेंद्र झा के रूप में की गई है । बताया जा रहा है की रसलपुर दहिया बहियार में कुएं के नजदीक लावारिस अवस्था में एक बाइक को देखकर लोगों ने जब कुएं में झांक के देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । इस बीच स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही है । अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि युवक की मौत कैसे हुई या फिर युवक की हत्या की गई है ।
बाइट- स्थानीय मुखिया-
बाईट- ओमप्रकाश- डीएसपी तेघड़ा




