बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की जहां उपलब्धियों को गिनाया वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी को गाली देते देते विदेशों में जाकर देश को गाली देने का काम किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को देश और दिशा का ज्ञान नहीं है। चाइना से विवाद के समय भी राहुल गांधी चीन के एसेंबली में जाकर गलत जानकारी दी। लेह लद्दाख में आज ग्रीन एनर्जी का हब बन रहा है । भारत तरक्की कर रहा है।भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग मोदी सरकार का विरोध करते-करते विदेशों में जाकर राहुल गांधी ने देश को गाली देने का काम किया। गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहली बार आजदी के बाद डिफेंस सेक्टर में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। ईंधन के क्षेत्र में भी इथेनॉल हाइड्रोजन आदि का पहल भारत को आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहा है । 2014 में भारत का बजट मात्र 16.65 लाख करोड़ था । आज जब आपके सामने बैठे हैं तो 37.7 लाख करोड़ का बजट भारत है। दो गुना से अधिक बजट का आकार आठ साल में बढा है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भारत के प्रबंधन पर जो बाइडेन ने भी लोहा माना । भाजपा के महामंत्री व विधान पार्षद देवेश कुमार , जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह , पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार , नगर विधायक कुंदन कुमार , सहित कई नेता मौजूद रहे।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




