लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, एस पी ने दी जानकारी

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने सोमवार को राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नालंदा थाना एवं बेन थाना क्षेत्र में दो अलग अलग हुए घटनाओं में मामले का निष्पादन कर किया है। जिसमें 9 मई को बेन थाना अंतर्गत ग्राम सौरे स्थित सीएसपी सेंटर की संचालिका रीना कुमारी अपने घर बाॅसवन विगहा से अपना सीएसपी सेंटर जा रही थी।उसी क्रम में बेन-नांलदा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित तालाब के पास साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रीना कुमारी को पिस्टल का भय दिखाकर एक लैपटॉप, एक मोबाईल,1 लाख 70 हजार रुपया नगद लूटपाट की घटना घटी थी। वही नालंदा थाना अंतर्गत 4 अप्रैल को स्वर्ण व्यवसाई रोहित कुमार ग्राम सौरे से अपना आभूषण का दुकान बंद कर अपने घर दीपनगर जाने के क्रम में नालंदा थाना अंतर्गत राधेबिगहा पुल से करीब 50 मीटर पहले दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर दुकान का संग्रह किया हुआ 6 हजार रुपया नगद, सोने का बजरंगबली का लॉकेट, 10 ग्राम सोने का कान वाली की लूटपाट की गई थी।और जिसके आधार पर नालंदा थाने में केस दर्ज कर दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं एसआईटी टीम की तत्परता से उक्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया गया जिसमें दोनों कांडो में सम्मिलित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एवं दोनों कांडो में लूटी गई सामानो को भी बरामद किया। गया। एसपी ने बताया कि दिलीप तार अभियुक्त अविनाश कुमार चौधरी के यहां से एक देसी कट्टा, सोने का एक बजरंगबली का लॉकेट, एक काला ब्लू रंग का 220 पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट का बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बाइट:-नालन्दा एसपी अशोक मिश्रा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment