स्कूल में घुसकर बदमाश ने शिक्षिका से किया दुर्व्यवहार

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में पढ़ाई के दौरान स्कूल में बाइक सवार बदमाश दाखिल हुआ और हथियार के साथ महिला शिक्षिका के साथ ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि लूटपाट करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। महिला के साथ लूटपाट गाली-गलौज और बदसलूकी से शिक्षकों में काफी आक्रोश हैं। आज फुलवरिया थाना में बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। घटना फुलवरिया थाना अंतर्गत फुलवरिया दो के बीएमसी मिडिल स्कूल की है। बताया जाता है कल स्कूल में मोहम्मद शाहिद उर्फ चांद नामक बदमाश बाईक के साथ दाखिल हुआ और पिस्टल निकालकर विद्यालय की प्रखंड शिक्षिका नासरीन के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया साथ ही विद्यालय की संपत्ति के नुकसान किया गया। पीड़ित शिक्षिका नासरीन ने बताया कि मेरे पास बैग से 2337 रुपया ले लिया और हमसे दो लाख रंगबाजी टैक्स मांगा गया और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी शिक्षिका को दी गई। शिक्षिका का कहना है कि हमें गंदी गंदी गालियां देने लगा और बदतमीजी करते हुए दुपट्टा तक खींचने लगा जब इसका विरोध प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर आलम ने मना किया तो उनको भी भी गालियां देने लगा। घटना के बाद से शिक्षकों में काफी आक्रोश है और शिक्षकों ने आज फुलवरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बाइट- नसरीन , पीड़ित शिक्षिका

Join us on:

Leave a Comment