नगर आयुक्त द्वारा कई स्थानों का औचक निरीक्षण।

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

नगर आयुक्त ने श्मशान घाट सहित मनसरवा नाला किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

गया विष्णुपद स्थित नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रदूषण रहित श्मशान घाट का निरीक्षण करने नव पदस्थापित नगर आयुक्त अभिलाशा शर्मा, उप नगर आयुक्त साहब याहिया , वार्ड नंबर 51 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान लोगो से पूछताछ की नगर निगम के अधिकारियों ने उनको जानकारी दी। चार मन लकड़ी में डेढ़ घंटा में अंतिम संस्कार हो जाता है इसके लिए पांच सौ रुपए नगर निगम से तय किया गया है।उसके बाद एसी हॉल का निरीक्षण किए जहां देखे कि इस गर्मी के मौसम में सैकड़ों लोग बैठे हुए हैं।उसके बाद पांच लकड़ी रखने का दुकान बनाने की चर्चा की गई। वार्ड नंबर 37 के लेवर की मृत्यु के बाद शमशान घाट में उनकी बेटी से मिलकर संतावना दिए और अधिकारी लोगो को दिशा निर्देश दिया गया कि निगम की सारी सुविधा इनको उपलब्ध कराया जाए। मनसरवा नाला ठीक से सफाई किया जाए ताकी बरसात के मौसम में कोई समस्या नही आए।मौके पर गणमान्य लोग उपस्थित थे।वार्ड नंबर 40 के प्रतिनिधि सुदामा कुमार उर्फ छोटू दूबे, चिंटू कुमार, कौशल कुमार, सहायक अभियंता विनोद कुमार सहित अन्य मौजुद थे।

Join us on:

Leave a Comment