अख्तर की रिपोर्ट
एम एम महिला कॉलेज आरा के भौतिकी विज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन डे के उपलक्ष में डिबेट कंपटीशन का आयोजन किया गया (आरा से अख्तर शफी की रिपोर्ट) जिसका विषय चुनौतीपूर्ण समय में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आभा सिंह द्वारा किया गया जिन्होंने अपने संबोधन द्वारा बताया कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कैसे दूरदराज के इलाकों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को सुलभ कराया जा सके, साथ ही सेना में टेलीकम्युनिकेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। विभागाअध्यक्ष शिखाअवस्थी ने बताया कि विश्व संचार दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बारे में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष शिखा अवस्थी ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रूपाली गुप्ता,डॉ शालिनी कुमारी, डॉ विमला सिंह, डॉ सुप्रिया झा की अहम भूमिका रही ।डिबेट कंपटीशन में भाग लेने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट के द्वारा पुरस्कृत किया गया। डिबेट कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ऋतुराज द्वितीय अंजलि तिवारी , तृतीय श्वेता कुमारी ।रागिनी ,प्रिया शालिनी नंदिनी अन्य छात्राएं उपस्थित थी




