निलांम्बूज कुमार झा
बाय-पास टीओपी0 थाना क्षेत्र के नीमा गांव में रूपये के बँटवारे में बड़े भाई ने छोटे भाई को राॅड से पीट-पीटकर मार डाला।
INTRO -भागलपुर जगदीशपुर बाय-पास टीओपी थाना क्षेत्र के नीमा गांव में रुपया के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को रॉड से पीट- पीटकर मार डाला,बताया जा रहा है कि बगीचे के रूपये के बंटवारे को लेकर नीमा गांव के निवासी रंजीत मंडल ,पवन मंडल और जयराम मंडल तीनो भाई के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों भाई के बीच मारपीट शुरू हो गई,वहीं मारपीट के दौरान बड़े भाई रंजीत मंडल ने छोटे भाई जयराम मंडल को रॉड से हमला कर दिया जिससे जयराम मंडल बुरी तरह से जख्मी हो गया, जख्मी हालत में जयराम मंडल को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज रेफर कर दिया फिर कुछ देर बाद परिजनों द्वारा एक निजी हॉस्पिटल लाया गया,जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया वहीं इस मामले को लेकर पिता सुभाष मंडल ने बाय-पास टीओपी थाने में उक्त मामले को लेकर दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जहां पुलिस ने एक आरोपी इलाजरत पवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी रंजीत मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Bite -मृतक की माँ।




