प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई । घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कावर झील इलाके की है । बताया जाता है कि अर्जुन टोल निवासी 50 वर्षीय भोला महतो अपने मवेशी के लिए कावर झील से चारा लेने गया था। कावर झील से चारा लेकर लौटने के दौरान भागिना इनार के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने भोला महतो को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल भोला महतो को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।इस दौरान बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए चेरिया बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जप्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। भोला महतो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और रो-रोकर सभी का बुरा हाल है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।
बाईट- परिजन




