प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में मुंडन संस्कार करा कर टैंपू से लौट रहे टेंपो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई इस घटना में टेंपो पर सवार करीब 10 लोग घायल हो गए घायलों में से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया ढाला के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि मुंगेर थाना क्षेत्र के बहादुर नगर निवासी बाल्मीकि यादव अपने पुत्र एवं पुत्री का मुंडन संस्कार बेगूसराय काली स्थान में संपन्न कराकर लौट रहा था। लौटने के क्रम में बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया ढाला के समीप बालु लोड ट्रक और टेंपो गाड़ी में जोरदार टक्कर मार हो गई। जिसके बाद बेगूसराय की ओर से आ रही एक अन्य वाहन के द्वारा दोबारा टेंपो में टक्कर मार दिया जिससे टेंपो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप के द्वारा सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए बलिया पीएचसी लाया गया जहां सभी घायल का इलाज किया जा रहा है। घायलों में 3 लोगों का स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
बाईट- घायल
बाईट-घायल के परिजन




