रवि शंकर शर्मा
प्रश्नपत्र लीक मामले में जमकर बरसे पप्पू यादव
बाढ़ थाना से सटे हसन मंजिल मे एक कार्यक्रम में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बुधवार की संध्या पहुंचे, जहां कांग्रेसी नेत्री फोजिया राणा से मुलाकात करते हुए मीडिया से मुखातिब हुए ।
मीडिया के द्वारा बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले पर जब सवाल पूछा गया तो पप्पू यादव ने वर्तमान सरकार की जमकर धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार सरकार जब भी कोई बड़ा प्रकरण होता है तो छोटे मछली को शिकार बनाकर बड़े मछली को छूट दे देती है, जिसके चलते ना तो बिहार में कभी अपराध घटा है और ना ही कभी घटेगा।
इस मामले पर बोलने के बाद पप्पू यादव ने विशेष राज्य का दर्जा सहित कई गंभीर मुद्दे पर भी जमकर भड़ास निकाली, इस दौरान जन अधिकार पार्टी के कई नेता उनके साथ उपस्थित थे।




