पंकज कुमार ठाकुर
इशारों इशारों में सरकार ने किया इशारा, जल्द ही जम्मू-कश्मीर में होंगे चुनाव!
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश की फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। आयोग के पास राज्य में विधानसभा और लोकसभा सीटों की परिसीमा तय करने की जिम्मेदारी थी, जो कि पूरी हो गई है । घाटी में विधानसभा चुनाव के लिए इसी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था। अब उम्मीद है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल बज सकता है। विधानसभा सीटों की परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल सात विधानसभा सीटें बढ़ जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू रीजन में छह और कश्मीर में एक सीट बढ़ेगी। इसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें होंगी, जिसमें से 47 कश्मीर संभाग और 43 जम्मू संभाग की होंगी।
इसके अलावा नौ सीटें अनुसूचित जनजाति और सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा लोकसभा की पांच सीटें होंगी। जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग के अनुसार लोकसभा की पांच सीटों में दो-दो सीटें जम्मू और कश्मीर संभाग में होंगी, जबकि एक सीट दोनों के साझा क्षेत्र में होंगी। इसके अलावा दो सीटें कश्मीरी पंडितों के लिए भी रिजर्व रखी गई हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में जून 2018 से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। जब यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी उसके बाद ही चुनाव का ऐलान होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बात का वादा किया है कि चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर को राज्यों की तरह काम करने का मौका मिले




