खड़ी ट्रक में लगी आग, देखते ही देखते हुआ राख

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में खड़ी ट्रक में आग लगने से जहां इलाके में अफरा तफरी मच गयी वहीं ट्रक धू-धू कर जल गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा चौक के है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि पूरी ट्रक धू-धू कर जल रही है लोग उसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जब तक अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे तब तक ट्रक धू-धू कर जल गया स्थानीय लोगों ने आग पर काबू आने की पूरी कोशिश की लेकिन पूरी ट्रक जल गया। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ से पपीता लोड कर ट्रक चालक ट्रक को लेकर बेगूसराय दीपशिखा चौक पहुंचा था जहां चौक पर ट्रक चालक ट्रक लगाकर वह ट्रक में सोया था। बताया जाता है कि दोपहर में अचानक ट्रक में आग लग गई।ट्रक को जलते देख स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहारे आग पर काबू पाया‌ इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बाईट- ट्रक चालक
बाईट- जांच अधिकारी, नगर थाना

Join us on:

Leave a Comment