लूटकांड का खुलासा, हथियार समेत हुआ बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय पुलिस ने बीरपुर थाना क्षेत्र में अप्रैल और मई माह में दो लूट कांड का खुलासा करते हुए लूट में शामिल तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 15 अप्रैल को वीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक मोबाइल और ₹5000 लूट की घटना को अंजाम दिया था, इसके साथ ही 1 मई को नट बाबा स्थान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल और मोबाइल की लूट की थी। इस मामले में सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर पूरे मामले की जांच कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश करण कुमार, अंकुश कुमार और साजन कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक देसी पिस्टल लूटा गया एक मोटरसाइकिल, लूट में प्रयोग किया गया तीन बाइक और लूटी गई मोबाइल बरामद किया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि गिरोह का सरगना करण कुमार है जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की इन दो घटनाओं को लगातार अंजाम दिया था। टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा और जल्द ही बदमाशों पर चार्जशीट दाखिल कर कड़ी सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें