महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना प्रदर्शन!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

बेतहाशा बढ़ रहे महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के सबौर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया । कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना में सम्मिलित होकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया । धरना के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थों सहित किसानों की समस्या सहित खाद नहीं मिलने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई की बात नहीं कर मंदिर – मस्जिद के मुद्दे को लेकर लोगों को देश में दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है और सरकार के द्वारा देश को तोड़ने की कवायद की जा रही है। साथ ही कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार के द्वारा पूंजीपतियों को मदद पहुंचाए जाने की बात भी कही । कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने दावा किया है कि 2024 में होने वाले चुनाव में जनता महंगाई के मुद्दे पर वोट करेगी और एनडीए सरकार को हटाएगगी और कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें