पुल निगम के एमडी एवं जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर ली जानकारी!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ मिला मोच कुमार झा की रिपोर्ट

पुल निगम के एमडी एवं जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर ली जानकारी!

अगुवानी पुल का पाया संख्या 5 के ध्वस्त स्लैब का पुल निगम के चेयरमैन पंकज कुमार पाल ने निरीक्षण किया । निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी सुब्रत सेन के साथ पूल निगम के कार्यालय में बैठक कर पूरे मामले की जानकारी और पुल में काम कर रहे हैं कर्मचारियों से लिया । पत्रकार से बातचीत करते हुए चेयरमैन ने बताया कि ध्वस्त हुए स्पेन का उच्च स्तरीय तकनीकी जांच दल का गठन किया गया है । जिसमें एक प्रोफेसर एवं आईटी पटना को बुलाया गया है । इसके अतिरिक्त आईटी गुडको के प्रोफ़ेसर भार्गव और डॉक्टर महेश टंडन जो कि ब्रिज और पूल के एक्सपर्ट है उन लोगों के साथ शनिवार को 5:00 बजे जुम मैप पर मीटिंग किया जाएगा । सोमवार को जांच टीम सुल्तानगंज पहुंचेगी और पूरी स्थिति का अध्ययन करेगी । इसके अलावा आज रविवार को ड्रोन से फोटोग्राफी कराया जाएगा और पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर एक ऐसी कौन सी वजह रही जिसके कारण यह हादसा हुआ । यदि कर्मियों की लापरवाही सामने आएगी तो कार्यवाही की जाएगी । इसके अलावा ऐसी घटना के पूर्णावृति ना हो इसके लिए भी एक्सपर्ट टीम से विचार विमर्श किया जाएगा । पूल के स्पेन गिरने के जो मुख्य कारण सामने आए हैं उसमें बात सामने आया है कि 7 स्पैन थे जो सबसे नीचे लेयर रहता है उससे कनेक्ट कर दिया गया था । और बाकी के स्पेन कनेक्ट की प्रक्रिया में था । जो केवल से जुड़े हुए थे और जो एक्स्ट्रा डोज लगाना था वह नहीं लग पाया था । जिसके कारण शुक्रवार की देर रात आई तेज हवा के कारण कनेक्ट हिल गया और हवा का दबाव सहन नहीं कर पाया । और ध्वस्त हो गया । हवा के दबाव के कारण थोड़ा-थोड़ा घूमता रहा और बैंड होता रहा । जिसमें एक्स्ट्रा डोज नहीं हो पाया था वह बैंड कर गया और धाराशाही हो गया । वही नुकसान का भी आकलन कराया जाएगा । इसके अलावा पुल निर्माण का जो तारीख तय किया गया था 21 दिसंबर 2022 इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं होगा । एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि 2 दिनों के अंदर काम को शुरू कराएं ।

  • ध्वस्त की सुचना पर पहुंचे विधायक व सासंद – शनिवार की सुबह सुल्तानगंज के लिए काला अध्याय साबित हुआ जैसे ही या खबर लोगों तक पहुंची तो लोगों की भीड़ पूल को देखने के लिए उमड पड़ी । वही सूचना पाकर सांसद गिरधारी यादव, विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, बीडीओ मनोज कुमार मुर्म ,सीओ शंभू शरण राय , थाना इस्पेंक्टर लाल बहादुर के अलावा कई पदाधिकारी पहुंचे । जहां पहले पुल के क्षतिग्रस्त का निरीक्षण किया । वहीं सांसद गिरधारी यादव ने काम करा रहे इंजीनियर आलोक कुमार को जमकर फटकार लगाया । विधायक ने बताया कि पूल के एजेंसी को पहले भी कई बार एजेंसी को चेताया गया । बावजूद इसके पूल निगम अपना मनमानी करता रहा । जिसका खामियाजा यह हुआ कि कुल संख्या 5 पर 36 स्पेन धारासाही हो गया । इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से किया गया है और उच्च स्तरीय जांच का मांग किया गया है । वही जन संसद के अंगरक्षक अजीत कुमार अपनी पूरी टीम के साथ क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया । और मांग किया कि इसकी उच्च स्तरीय जांच रिटायर्ड जज से कराया जाए । प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण में भारी गड़बड़ी की जा रही है गड़बड़ी की जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई हो । लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ने जाॅच कराने की और दोषियो पर कारवाई करने की मांग की है । इसके अलावा स्थिति को नियंत्रण करने को लेकर क्षतिग्रस्त पुल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दिया गया और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया ।
  • सुल्तानगंज के ग्रामीणों का एक ही सपना जल्द शुरू हो अगुवानी पुल – सुल्तानगंज में फोरलेन अगुगवानी फोरलेन पुल निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी उत्साह था । यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिणी बिहार को जोड़ने का पूल था । जिससे लोगों को बारी खुशी का माहौल था । पाया का स्लैब होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी मायूसी छा गई । और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार पूरे दिन भर गर्म रहा । चर्चाओं में देखा गया कि कई लोग पुल निर्माण के अवधि और बढ़ जाने को लेकर काफी मायूस दिखे । लेकिन पुल निगम के चेयरमैन ने बताया कि अपने तय समय पर पुल का निर्माण कार्य करा लिया जाएगा ।
  • जांच टीम पर अब सबकी निगाहे – पुल निगम के चेयरमैन के द्वारा जांच टीम गठित किए जाने के बाद अब जांच पर ही सबकी निगाहें टिकी है । स्लैब गिरने के बाद अब निर्माणाधीन सारे पुल के पाया और सिले पर सवालिया निशान बन गया । और लोगों के जहन में बस एक ही सवाल दौड़ रहा है कि अब आगे पुल की गुणवत्ता आखिर क्या होगा । और इस उनका भविष्य क्या होगा । हालांकि पूल के ध्वस्त होने के कारणों से पर्दा उठने के बाद ही लोग राहत का सांस ले पाएंगे । फिलहाल लोग धवक स्लैब के बाद डरे समय है ।
  • तेज अवाज के साथ गीरा स्लैब – शनिवार की सुबह जैसे ही पुल का स्लैब गिरा पूरे सुल्तानगंज में गिरने के आवाज से लोग सहम गए । आवाज इतना तेज था कि सोए लोग भी जग गए और एक दूसरे से सवाल जवाब करते हुए नजर आए । जैसे ही लोगों को पोल गिरने की खबर मिली तो लोग ध्वस्त स्लैब की ओर रुख कर दिए ।

Join us on:

Leave a Comment