नबालिक छात्रा ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बैंकटपुर गांव मे एक नबालिक छात्रा ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।वहीं इस मामले मे नबालिक छात्रा के परिजन फुलन देवी ने बताया की मेरी बहन बेटी ने फोन पर सूचना दी कि अंजली कुमारी का तबियत खराब हैं, इसलिए घर बुलाया गया तभी घर आने पर देखा कि अंजली कुमारी फांसी लगकर आत्महत्या कर ली हैं। बता दें कि अंजली महज़ 13 वर्ष की थी और वह आठवीं क्लास कि छात्रा थी। अंजली नारायणपुर गांव के रहनेवाली हैं।नानी के घर बैंकटपुर गांव में रहकर पढाई करती थी।जो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वहीं इस घटना से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।घटना कि जानकारी ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस घटनास्थल बैंकटपुर गांव पहुचकर छात्रा के शव को कब्जे मे लेते हुए परिजनों से पुछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने छात्रा के शव को थाने पर लाकर परिजनों से लिखित आवेदन लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Join us on:

Leave a Comment