राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग का हुआ उद्घाटन!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राक प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का उद्घाटन और शुभारंभ हुआ। बिहार लोक सेवा आयोग और एसएससी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस कोचिंग का संचालन बिहार सरकार की ओर से किया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर प्रेरणा एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, भागलपुर के डिप्टी डाइरेक्टर राजेश वर्मा, जिलाकल्याण पदाधिकारी ष्याम प्रसाद यादव, प्रखंड कल्याण अधिकारी निलेष कुमार और अश्विनी कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सपफल होने के लिए टिप्स दिए।
इसके पहले कार्यक्रम में आए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्राक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर सह पीजी भौतिकी के विभागाध्यक्ष प्रोपफेसर जगधर मंडल ने छात्र-छात्राकों के सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भागलपुर प्राक प्रशिक्षण केंद्र के छात्र राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्राओं की अधिक संख्या और संसाधनों की कमी का उल्लेख करते हुए उन्होंने अतिरिक्त कमरे और स्मार्ट क्लास की आवश्यकता की ओर जिला कल्याण विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि पिछडा और अतिपिछडा वर्ग के लोग सदियों से समाज की मुख्य धारा से दूर रहेे हैं। उन्हें केंद्र में लाने के लिए बिहार सरकार प्रयसरत है। इसके लिए प्राक प्रशिक्षण केंद्र में उन्हें निःशुल्क कोचिंग दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए निदेशक ने उनसे इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भागलपुर जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ सपफलता का टिप्स साझा किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी-अपनी प्रतिभा होती है, इसे समझते हुए इसके अनुरूप लक्ष्य चुनने की जरूरत है। उन्होंने बीपीएससी और यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में सपफल होने के लिए सिलेबस, प्रश्न बैंक और रिविजन को महत्वपूर्ण बताया। कहा, मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता है। पढाई नियमित होनी चाहिए। परीक्षा पास करने के लिए स्मार्टनेस और स्ट्रेटजी दोनों की जरूरत पडती है। स्वआकलन और स्वपरीक्षण करते रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि वे खुद भी समय निकालकर क्लास लेने आएंगे।
भागलपुर के डिप्टी डायरेक्टर राजेश वर्मा ने पढाई के साथ-साथ समझने को भी महत्वपूर्ण बताया। कहा, पढने के साथ-साथ लेखन भी करें। सफल होने वाले अपने ही बीच के लोग होते हैं, किसी दूसरी दुनिया से नहीं आते। जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने स्मार्ट ट्रेनिंग, अध्ययन की रणनीति, परीक्षा के ट्रेंड को समझने और समय प्रबंधन पर बल दिया। परीक्षा के आधुनिक पैटर्न को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के साथ ही बाहर के प्रोफेशनल शिक्षकों से भी अध्यापन कराने का भरोसा दिलाया। जिला कल्याण विभाग के अधिकारी निलेष कुमार ने छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन भूगोल से अतिथि प्राध्यापक डा गौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक और इतिहासकार रविशंकर चैधरी ने छात्र-छात्राओं का उन्मुखीकरण किया। विभिन्न महापुरुषों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह वे जमीन से उठकर दुनिया को बदल दिया।
कार्यक्रम के दौरान पीजी गणित विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डा विजेंद्र कुमार, मारवाडी कालेज में गणित के प्रोपफेसर अरविंद कुमार साह, अतिथि प्राध्यापक विनय कुमार, अनुराग शांडिल्य, केंद्र के कर्मी शकील हाशमी, लक्ष्मी मंडल, रंजन प्रभु, विनोद कुमार, उमेश हरिजन और मनोहर हरि के साथ बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

Join us on:

Leave a Comment