बाईक सवार की हाइवा से कुचलकर मौत, विरोध में सड़क जाम!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल

बाढ़ कचहरी एरिया मलाही गांव के पास बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मारते हुए एक बालू से लदी हाइवा ट्रक ने कुचल दिया ,हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,युवक की लाश क्षत-विक्षत हो जाने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, लोगों ने जमकर वाहन में तोड़फोड़ किया ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 31 पर हर दिन खुले में ट्रैक्टर और हाईवा से बालू की बेलगाम तरीके से ढुलाई होती है,जिसके चलते बाइक सवार का वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है, इसे लेकर लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया ।
NH31 लगभग एक घण्टे तक जाम रहा, 35 वर्षीय देवी पासवान नामक युवक की दर्दनाक मौत हो जाने के बाद पूरे इलाके के लोग एकजुटता दिखाते हुए बेलगाम तरीके से भारी वाहनों पर एनटीपीसी का राख और बालू ढुलाई का खुले में विरोध कर रहे थे, बताया जाता है कि हाथीदह, मराँची, मोकामा, एनटीपीसी,बाढ़ आदि थानाक्षेत्र का हाल ओवरलोडिंग से बेहाल है।

Join us on:

Leave a Comment