नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
बरौनी रेल पुलिस ने 26 बोतल विदेशी शराब के साथ दो महिला को किया गिरफ्तार।
बरौनी
रेल पुलिस बरौनी इंस्पेक्टर इमरान आलम के निर्देश पर की गई कार्यवाई में बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सघन चेंकिंग के दौरान दो महिला को 26 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में इंस्पेक्टर इमरान आलम ने बताया कि सुबह ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस का प्लेटफार्म संख्या दो पर रूकने के बाद संदिग्ध दो महिला को ट्रेन से उतर कर तेजी से भागता हुआ देखा गया।जिसके बाद उक्त महिला को पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की गई लेकिन दोनों महिला आगे बढ़ने लगी जिसके बाद महिला पुलिस बल की मदद से दोनों महिला को रोककर पुछ ताछ एवं सघन जांच किया गया जिसमें समस्तीपुर जिला निवासी 60 वर्षीय रहीहै खातुन एवं समस्तीपुर जिला के ही 30 वर्षीय गुंजा देवी के पास से 500 एमएल की 13 – 13 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार दोनों महिला को अग्रिम कार्यवाई के लिए रेलवे न्यायालय भेज दिया गया।




