नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा जिला के वारिसलीगंज 4 दोस्त नहाने पंहुचे तिलैया डैम, डूबने से एक युवक की मौत
जिले के वारिसलीगंज इलाके के 4 दोस्त झारखंड कोडरमा जिले के तिलैया डैम में रविवार को पिकनिक मनाने गए उसी दरमियान नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई .
जानकारी के अनुसार 4 दोस्त तिलैया डैम घूमने आये और नहाने के लिए डैम में उतर गये. इसमें एक युवक गहरे पानी में चला गया. डूबने वाले युवक का नाम प्रेमजीत कुमार ,उम्र 30 वर्ष, पिता राजेश सिंह, ग्राम गोपालपुर, पोस्ट मकनपुर, थाना वारिसलीगंज जिला नवादा है, वहीं साथ में आये युवकों में राहुल कुमार, राज आर्यन, भोला चौरसिया सभी वारिसलीगंज के ही बताये जाते है.
घटना की सूचना पर तिलैया डैम ओपी प्रभारी मदन मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे हैं और युवक को डूबे हुए युवक की खोजबीन गोताखोरों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद गहरे पानी से बाहर लाया गया.
ये सभी दोस्त एक स्वीफ्ट वाहन से सभी वहां गए थे. दोहपर 1 बजे करीब सभी नहाने के लिए डैम में उतरे थे.तभी अचानक हादसा हो गया.
सूचना गांव पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.परिजन और नाते-रिश्तेदार शव लाने कोडरमा रवाना हो गए हैं.




