घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन सीओ के आश्वासन के बाद समाप्त!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में 12 अप्रैल से 5 डिसमिल जमीन और आवास की मांग को लेकर चल रहे घेरा डालो डेरा डालो में आंदोलन में आज सीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। आज भी धरना स्थल एक महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई जिससे धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया । दरअसल बेगूसराय रेलवे लाइन किनारे बसे करीब 100 परिवार पिछले कई वर्षों से एनएच और रेलवे लाइन किनारे बसे हुए हैं झुग्गी झोपड़ी के परिवारों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन के लोगों ने 5 डिसमिल जमीन देकर बसाने की आश्वासन दिया लेकिन आज तक इन्हें बसाया नहीं गया है इस बार आवास की मांग को लेकर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन किया गया है। आंदोलन के दौरान आज दोपहर भीषण गर्मी के बीच एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । धरना स्थल पर बेगूसराय सदर प्रखंड के सीओ दीपक कुमार पहुंचे ओर धरना में शामिल लोगों से वार्ता करके 1 महीने के अंदर सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण कर पुनर्वास करने के लिए पर्चा देने का आश्वासन दिया गया है जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
बाईट- दीपक कुमार, सीओ बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment