प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में एक विवाहिता का घर में पंखे से लटक शव मिलने के बाद ससुराल वालों और मायके वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लेकर जमकर हंगामा हुआ। ससुराल वालों ने कहा कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की जबकि मायके वालों का आरोप है कि दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जाता है और आज हत्या कर शव को लटकाया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोल की है। बताया जाता है कि 14 माह पूर्व रामदीरी निवासी चंदन कुमार की शादी बलिया थाना क्षेत्र के मनशेरपुर गांव निवासी सोनम कुमारी के साथ हुई थी। बताया जाता है कि सोनम बेगूसराय में रहकर कंप्यूटर का कोर्स करती थी और कल रात बेगूसराय से अपने ससुराल पहुंची थी। आज सोनम का शव घर के पंखे से लटका था। लड़की के भाई का आरोप है कि सोनम की शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की के घर पर जब लड़की की भाई और परिजन पंहुचा जहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और धक्का-मुक्की भी की गई।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर धक्का मुक्की और हंगामा किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
बाईट- मृतका के चचेरे ससुर
बाईट- केशव कुमार, मृतका का भाई




