:- रवि शंकर शर्मा!
मोकामा में बाबा चौहरमल राजकीय मेले की आज से शुरुआत हो गई। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है ।प्रशासन के आला अधिकारियों का आना-जाना लगातार जारी है। नीतीश सरकार ने चौहरमल को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया था। और इसी कारण कई आला अधिकारियों का आना जाना यहां लगातार जारी है, दो दिवसीय इस महोत्सव में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की पूजा अर्चना की जाती है ।
हाल के कुछ वर्षों से दूर-दूर से लोग इस मेले में आने लगे हैं ।
पहले सिर्फ बिहार के ही लोग इस मेले में आते थे लेकिन अब अन्य प्रदेशों से भी लोगों के आने-जाने का सिलसिला यहां शुरू हो गया है ।
हालांकि राजकीय मेला घोषित होने के बावजूद क्षेत्र का विकास उस लेवल पर अभी नहीं हुआ है ।
तस्वीरों में यहाँ का अल्प विकास स्पष्ट दिख रहा है।
इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावना रहने के बावजूद सरकार की तरफ से अबतक राजकीय मेला घोषित करने के बाबजूद भी आंशिक ध्यान ही दिया गया ।
बाइट:- दिनेश पासवान!
(अध्यक्ष- मंदिर निर्माण समिति)




